गौशाला में आग लगने से यूपी के गाज़ियाबाद में 38 गायों की जलकर हुई मौत

गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में सोमवार को झुग्गियों में लगी आग के एक नज़दीकी गौशाला में फैलने के चलते कम-से-कम 38 गायों की मौत हो गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, आग बहुत तेज़ी से फैली और श्रमिक गायों तक नहीं पहुंच पाए थे। ज़िलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने अधिकारियों से घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।