अमेरिका में एक ग्राहक ने बर्गर किंग पर बर्गर के आकार को लेकर ग्राहकों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया है। मुकदमे में दावा किया गया कि विज्ञापन की तुलना में बर्गर 35% छोटे हैं। यह भी कहा गया कि बर्गर किंग ने सितंबर, 2017 के आसपास तस्वीरों में अपने बर्गर का आकार बढ़ाना शुरू किया।