तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने दिल्ली, राजस्थान और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों से उनके राज्यों में पटाखों पर लगा प्रतिबंध हटाकर ग्रीन पटाखों की बिक्री की अनुमति देने का आग्रह किया है। गौरतलब है, सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि अधिकारी शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के आधार पर पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल की अनुमति दे सकते हैं।