inshorts

ग्रीस के सरकारी न्यूज़ चैनल ने कारों से तेल चुराना सिखाया; वायरल हुआ वीडियो

ग्रीस के एक सरकारी न्यूज़ चैनल ने ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच कारों से तेल चोरी करना सिखाया जिसे लेकर उसकी आलोचना हो रही है। चैनल के रिपोर्टर ने एक कार विशेषज्ञ से बात करते हुए कहा, "यह काम बहुत मुश्किल नहीं है और इसके लिए किसी खास ट्यूब की भी ज़रूरत नहीं है...एक नली भी चल जाएगी।"