ग्रीस में रेल हादसे के बाद ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर ने दिया इस्तीफा, मृतकों की संख्या 43 हुई

ग्रीस में मंगलवार रात हुए रेल हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 43 हो गई और हादसे के बाद ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर कॉस्टास कैरेमैनलिस ने इस्तीफा दे दिया है। प्रशासन ने ट्रेन के आखिरी स्टॉप पर तैनात स्टेशन मास्टर को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है, टक्कर एक पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच हुई थी।