वैज्ञानिकों ने मंगलवार रात को ऑस्ट्रेलिया स्थित ग्रेट बैरियर रीफ में कोरल स्पॉन देखा जिसमें कोरल्स ने एक साथ अरबों शुक्राणु और अंडाणु पानी में छोड़े। सालाना होने वाला यह स्पॉनिंग इवेंट 2 से 3 दिन तक रहता है। एक समुद्री वैज्ञानिक ने कहा, "रीफ को जन्म देते हुए देखकर खुशी होती है...यह दर्शाता है...कि इसके पारिस्थितिक कार्य ठीक हैं।"