ग्रेनेड हमले में जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में एक पुलिसकर्मी हुआ शहीद

कश्मीर ज़ोन पुलिस ने बताया है कि कुलगाम (जम्मू-कश्मीर) के कैमोह में शनिवार रात को हुए ग्रेनेड हमले में ताहिर खान नामक पुलिसकर्मी शहीद हो गया। इस हमले में पुंछ निवासी ताहिर घायल हो गए थे। पुलिस के अनुसार, इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

Load More