बल्लेबाज़ के.एल. राहुल की ग्रोइन (पेट व जांघ के बीच का हिस्सा) की चोट के बाद सफल सर्जरी हुई है। जर्मनी में सर्जरी के बाद एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने बताया, "पिछले कुछ हफ्ते बहुत कठिन थे लेकिन सर्जरी सफल रही।" इससे पहले राहुल चोट के चलते दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20I सीरीज़ से बाहर हो गए थे।