ऑस्ट्रेलियाई ऑल-राउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने टी20 विश्व कप से पहले अपने शीर्ष 5 टी20 खिलाड़ी चुने हैं। मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान, वेस्टइंडीज़ के ऑल-राउंडर आंद्रे रसल व इंग्लिश ऑल-राउंडर बेन स्टोक्स के नाम लिए। उन्होंने अपने शीर्ष 5 खिलाड़ियों में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऐडम गिलक्रिस्ट और ऑस्ट्रेलिया के ही पूर्व पेसर शॉन टेट को रखा है।