सोमवार को फेसबुक, इंस्टाग्राम व वॉट्सऐप के ग्लोबल आउटेज के बाद करीब 9 घंटे में फेसबुक का बाज़ार पूंजीकरण $50 अरब घट गया। 'फार्च्यून' के अनुसार, आउटेज के दौरान कंपनी ने लगभग $10 करोड़ का राजस्व गंवाया। बतौर फेसबुक, अलग-अलग डेटा सेंटर्स के बीच नेटवर्क ट्रैफिक को नियंत्रित करने वाले राउटर्स के कॉन्फिगरेशन में बदलाव से ऐसा हुआ था।