ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स के शीर्ष 25 में पहुंचने की है भारत की नज़र: पीयूष गोयल
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि सरकार ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में भारत को शीर्ष 25 में लाने का प्रयास कर रही है। 'स्टार्टअप इंडिया इनोवेशन वीक' को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्टार्टअप्स ने 2014 में भारत के 76वें स्थान से 2021 में इंडेक्स में 46वें स्थान पर पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।