ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2021 में शीर्ष 5 देश बेलारूस, बोस्निया व हर्ज़ेगोविना, ब्राज़ील, चिली और चीन हैं। इस सूची में सबसे नीचे बुरुंडी, कोमोरोस, दक्षिण सूडान, सीरियाई अरब गणराज्य और सोमालिया को रखा गया है। ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2021 में भारत 116 देशों की सूची में अपनी 2020 की रैंकिंग (94) से फिसलकर 101वें स्थान पर आ गया है।