अमेरिका में शनिवार को एक 26-वर्षीय शख्स ग्वाटेमाला से उड़ान भरने वाली एक फ्लाइट के लैंडिंग गियर कंपार्टमेंट में लगभग 3 घंटे छिपा रहा और मियामी पहुंच गया जिसके बाद उसे अधिकारियों के हवाले किया गया। मामले की जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो में दिखा कि शख्स को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।