घी खाने से नहीं बढ़ता जोड़ों का ग्रीस, डॉक्टर ने बताया इसे बहुत बड़ा मिथ

जयपुर (राजस्थान) के शाल्बी हॉस्पिटल के डॉक्टर धीरज दुबे ने बताया है कि घी खाने से जोड़ों में चिकनाई (ग्रीस) नहीं बढ़ती है क्योंकि घी पेट में जाता है जोड़ों में नहीं। उन्होंने कहा, "यह एक बहुत बड़ा मिथ है।" बकौल धीरज, जॉइंट्स को हेल्दी रखने के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स खाएं और रोज़ाना थोड़ी देर धूप में ज़रूर बैठें।