बहरोड़ (राजस्थान) में पुलिस ने महिलाओं के कपड़े पहनकर फरार होने की कोशिश कर रहे रोहित गोदारा गैंग के कुख्यात शूटर अभिषेक उर्फ बटार को गिरफ्तार किया है। उसने घाघरा-लूगड़ी पहन रखी थी, चेहरे पर घूंघट था और हाथों में चूड़ियां तक डाल रखी थीं। उसका मकसद था कि कोई उसे महिला समझकर रोक न सके।