घाटे में चल रहीं बिजली वितरण कंपनियों की बदली किस्मत, FY25 में कमाया ₹2700 करोड़ का मुनाफा
कई सालों के घाटे के बाद देश की बिजली वितरण कंपनियां (DISCOMs) मुनाफे में लौट आई हैं। विद्युत मंत्रालय के अनुसार, FY25 में इन कंपनियों ने करीब ₹2,701 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया जबकि FY24 में ₹25,553 करोड़ का घाटा हुआ था। बकौल मंत्रालय, संचालन सुधार, लागत नियंत्रण और बेहतर बिल-कलेक्शन से वितरण सेक्टर की वित्तीय स्थिति मजबूत हुई।