घाटे में चल रही इंटेल को खरीद सकती है क्वालकॉम: रिपोर्ट

द वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, चिप निर्माता क्वालकॉम घाटे में चल रही इंटेल को खरीद सकती है। बकौल रिपोर्ट, क्वालकॉम ने संभावित खरीद को लेकर इंटेल से संपर्क किया है। गौरतलब है, इंटेल ने हाल ही में $1.6 बिलियन के घाटे की सूचना दी थी और 15,000 कर्मचारियों को निकालने की योजना की घोषणा की थी।