घातक पॉइज़न अटैक की प्लानिंग बना रहा था गुजरात में अरेस्ट हुआ ISIS से जुड़ा डॉक्टर

ISIS-खुरासान से संबंधों के आरोप में गुजरात में गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में हैदराबाद का एक डॉक्टर भी शामिल है। डॉक्टर अहमद मोहियुद्दीन सैयद और उनके सहयोगी कथित तौर पर रिसिन नामक एक घातक ज़हर बनाने की कोशिश कर रहे थे। सायनाइड से भी ज़हरीला बताया जा रहा रिसिन अंतरराष्ट्रीय रासायनिक और जैविक हथियारों की सूची में शामिल है।