भारत का स्वदेश निर्मित लड़ाकू विमान 'तेजस' बुधवार को हवा से हवा में मार करने वाली (एयर टू एयर) स्वदेशी मिसाइल BVR 'अस्त्र' का सफल परीक्षण कर और घातक हो गया है। 'अस्त्र' मिसाइल को डीआरडीओ द्वारा डिजाइन व विकसित किया गया है और यह 100 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर स्थित लक्ष्यों को निशाना बनाने में सक्षम है।