भारत के नेतृत्व वाले 'इंटरनैशनल बिग कैट अलायंस' में शामिल हुआ घाना

घाना के विदेश मंत्री सैमुअल ओकुदजेटो अबलाकवा ने द्विपक्षीय बातचीत के दौरान भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर को 'इंटरनैशनल बिग कैट अलायंस' (आईबीसीए) में शामिल होने का स्वीकृति पत्र सौंप दिया है। आईबीसीए संधि आधारित अंतरसरकारी अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो बाघ/शेर/तेंदुआ/हिम तेंदुआ/चीता/जगुआर/प्यूमा समेत बड़ी बिल्ली प्रजाति के 7-वन्यजीवों और उनके प्राकृतिक आवासों के संरक्षण पर केंद्रित है।

Load More