घिबली ट्रेंड में चैटजीपीटी ने लड़की को बना दिया 'लड़का'; तस्वीर हुई वायरल

घिबली स्टाइल ट्रेंड में चैटजीपीटी ने एक लड़की को 'लड़का' बना दिया जिसकी तस्वीर ऑनलाइन वायरल हो गई है। दरअसल, एक X यूज़र द्वारा शेयर की गई तस्वीर में लड़की माला पहने दिख रही है लेकिन स्टूडियो घिबली स्टाइल इमेज में उसकी मूंछ-दाढ़ी दिख रही है। X यूज़र ने लिखा, "इस ट्रेंड को खत्म करने का समय आ गया है।"