केरलम में हादसे के बाद घायल को पहुंचाया अस्पताल, रास्ते में उड़ा ली सोने की चेन
केरल के अलाप्पुझा में रविवार रात एक बाइक दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने के दौरान एक शख्स ने उसकी सोने की चेन चुरा ली। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान कर कुरावनथोडे जंक्शन से उसे गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।