घटना का वीडियो शेयर कर माहौल खराब करने का प्रयास न करें: शख्स की हत्या पर राजस्थान सीएम
बीजेपी से निलंबित नुपुर शर्मा का समर्थन करने वाले एक शख्स की उदयपुर (राजस्थान) में गर्दन काटकर हत्या किए जाने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, "मैं सभी पक्षों से...शांति बनाए रखने की अपील करता हूं...घटना का वीडियो शेयर कर...माहौल खराब करने का...प्रयास न करें...इससे अपराधी का समाज में...घृणा फैलाने का उद्देश्य...सफल होगा।"