झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका में हत्या के बाद पेड़ से लटकाई गई एक नाबालिग आदिवासी लड़की को लेकर कहा है, “घटनाएं तो होती रहती हैं...घटनाएं बोलकर नहीं आती हैं।” वहीं, पीड़ित के परिवार ने आरोप लगाया कि लड़की का बलात्कार हुआ था। मामले में पुलिस ने एससी-एसटी ऐक्ट व पॉक्सो कानून के तहत केस दर्ज किया है।