भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने एक सर्कुलर जारी कर कहा है कि घटिया सड़क इंजीनियरिंग कार्यों के चलते हुई घातक सड़क दुर्घटना के लिए क्षेत्रीय अधिकारी/परियोजना निदेशक/स्वतंत्र इंजीनियर ज़िम्मेदार होंगे। एनएचएआई ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सर्टिफिकेट जारी करने से पहले सड़कों की सुरक्षा से संबंधित सभी काम पूरे हो चुके हों।