यूएस के 'डंकी रूट' पर पड़ने वाला डेरियन गैप बिना सड़क वाला 97-किलोमीटर का एक हिस्सा है जो कोलंबिया व पनामा के बीच पड़ता है। घने वर्षावन, दलदल और पहाड़ों वाला यह रास्ता ज़हरीले सांपों, खूंखार जगुआरों और जानलेवा कीड़ों का घर है जहां तस्कर, ड्रग माफिया और हथियारबंद समूह भी सक्रिय हैं जो लोगों से लूटपाट भी करते हैं।