ज़ोहो के संस्थापक श्रीधर वेम्बु ने अमेरिका में H1-B वीज़ा पर काम कर रहे भारतीयों से भारत लौटने की अपील की है। वेम्बु ने इसे 1947 के विभाजन से तुलना करते हुए कहा, "मुझे दुख है कि यह कहना पड़ रहा है..लेकिन यह वही समय हो सकता है...घर वापस आ जाओ। डरकर मत जियो, बड़ा फैसला लो, आप सफल होंगे।"