घर के अंदर AI रिकॉर्डिंग टेस्ट करने पर फंसा स्टार्टअप; IT मंत्रालय करेगा 'Pronto' की जांच
बेंगलुरु स्थित क्विक होम-सर्विसेज़ स्टार्टअप Pronto की एक नई टेस्टिंग को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कंपनी घरेलू काम-काज के दौरान ग्राहकों के घरों के भीतर 'इन-होम रिकॉर्डिंग' का ट्रायल कर रही थी। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मामले में संज्ञान लिया है और रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंत्रालय मामले की जांच कर रहा है।