एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगरबत्ती, धूपबत्ती और किचन से निकलने वाला धुआं घर के अंदर साइलेंट पॉल्यूशन का काम करता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगरबत्ती या धूपबत्ती से निकलने वाले धुएं में वॉलेटाइल ऑर्गैनिक कंपाउंड्स और PM 2.5 जैसे सूक्ष्म कण होते हैं जो सांस के जरिए शरीर में पहुंचकर अस्थमा, एलर्जी और COPD जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ाते हैं।