पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर जगदीश हीरेमथ ने कहा है कि गीले कपड़ों को घर के अंदर सुखाने से घर के अंदर ह्यूमिडिटी का स्तर बढ़ जाता है जिससे फफूंद के विकास के लिए आदर्श परिस्थितियां पैदा हो जाती हैं। उन्होंने बताया कि इससे सांस संबंधी समस्याएं (खांसी, घरघराहट, अस्थमा का जोखिम) और अन्य एलर्जी हो सकती हैं।