घर के आगे था हरा-भरा मैदान, बस एक जगह नहीं उगती थी घास; खुदाई करते ही उड़ गए होश

इंडियाना (अमेरिका) में एक शख्स के लॉन की छोटी-सी समस्या ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। दरअसल, शख्स ने कई बार लॉन के एक खास हिस्से में घास उगाने की कोशिश की लेकिन वहां घास नहीं उगती थी। इसके बाद वहां खुदाई करने पर उसे करीब 4,670 किलोग्राम का विशालकाय बोल्डर मिला जो सदियों पुराना बताया जा रहा है।