घर के दरवाज़े तक पहुंचा गंगा नदी का पानी, यूपी में SI ने फूल-दूध चढ़ाकर की पूजा
प्रयागराज (यूपी) में बारिश के चलते जलस्तर बढ़ने से नदियों का पानी घरों तक पहुंचने पर एक एसआई का ड्यूटी पर निकलने से पहले घर के दरवाज़े तक पहुंचे गंगा के पानी में फूल-दूध चढ़ाकर पूजा करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एसआई चन्द्रदीप निषाद 'मां गंगा के चरण घर तक आए...मैं धन्य हो गया' कहते सुनाई दिए।