घर के बाहर के फूड से होने वाली ब्लोटिंग से बचने के लिए डॉक्टर ने बताए गोल्डन रूल्स

डॉ. सौरभ सेठी ने बताया है कि अपने बेहतर गट हेल्थ के लिए वे घर के बाहर का खाना खाते समय कुछ गोल्डन रूल्स फॉलो करते हैं। उन्होंने बताया इनमें अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड से बचना, फ्राइड/फैटी मांस के टुकड़ों के बजाय लीन प्रोटीन चुनना, क्रीमी/बटरयुक्त सॉस-ड्रेसिंग कम-से-कम खाना, सब्ज़ियां खाना लेकिन फ्राइड सब्ज़ियों से बचना, सोडा/फिज़ी ड्रिंक्स न पीना शामिल है।