घर के बाहर बैठे लोगों को UP में तेज़ रफ्तार कार ने रौंदा, 5 की हुई मौत; CM ने जताया शोक
आगरा (यूपी) में शुक्रवार रात एक कार ने घर के बाहर बैठे लोगों को रौंद दिया जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बकौल प्रत्यक्षदर्शी, कार इतनी तेज़ रफ्तार में थी कि चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताते हुए घायलों के इलाज के निर्देश दिए।