घर की सफाई करते समय हाईटेंशन तार से टच हुआ सरिया, यूपी में एक ही परिवार के 3 लोगों की हुई मौत

झांसी (उत्तर प्रदेश) में करंट लगने से मां-बेटे व दादी की मौत हो गई है। बेटा घर के छज्जे पर सफाई कर रहा था तभी सरिया हाईटेंशन लाइन से टच हो गया और वह करंट की चपेट में आ गया। इसके बाद उसे बचाने दौड़ी मां-दादी भी करंट की चपेट में आ गईं व सबकी मौके पर मौत हो गई।