घर की छत ढहने से यूपी के उन्नाव में 2 बच्चों समेत 3 की हुई मौत, प्रशासन बनवाएगा पक्का मकान

उन्नाव (यूपी) में भारी बारिश के कारण गुरुवार रात घर की छत ढहने से 2 नाबालिगों समेत 3 की मौत हो गई जबकि तीनों की मां घायल हो गई। उन्नाव के एसडीएम ने कहा कि परिवार के लिए पक्का मकान बनाया जाएगा व ₹4-₹4 लाख राहत राशि दी जाएगी। बकौल एसडीएम, नया मकान बनने तक उन्हें भोजन-आश्रय दिया जाएगा।