घर के अंदर महिला की पीट-पीटकर राजस्थान में हुई हत्या, 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने कोटा (राजस्थान) के एक गांव में घर के अंदर एक महिला की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि 3 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है जबकि अन्य की तलाश हो रही है। बतौर रिपोर्ट्स, आरोपियों की मृतका और उसके पति के साथ पुरानी रंजिश थी।