घर के पास विस्फोटकों वाली एसयूवी मिलने पर नीता ने गुजरात यात्रा रद्द की थी: सुरक्षा प्रमुख
उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर 'ऐंटीलिया' के सुरक्षा प्रमुख के अनुसार, रिलायंस फाउंडेशन की प्रमुख नीता अंबानी ने फरवरी में घर के पास विस्फोटकों से लदी एसयूवी मिलने के बाद गुजरात यात्रा रद्द कर दी थी। उन्होंने एनआईए को बयान में बताया कि अंबानी परिवार को धमकी भरे पत्र और विस्फोटकों को लेकर किसी खास व्यक्ति पर शक नहीं था।