inshorts

घर के बाहर खेल रही 14-माह की बच्ची को हैदराबाद में तेज़ रफ्तार कार ने कुचला, हुई मौत

हैदराबाद (तेलंगाना) में रविवार को अपने घर के बाहर खेल रही 14-माह की बच्ची को तेज़ रफ्तार कार ने कुचल दिया जिसके बाद अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उसने दावा किया कि उसे बच्ची दिखी नहीं थी। बकौल पुलिस, आरोपी के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था।