घर के बाहर खेल रही 4-वर्षीय बच्ची का किया गया अपहरण, कथित तौर पर रेप के बाद की गई हत्या

जयपुर ज़िले (राजस्थान) के दूदू इलाके में घर के बाहर खेल रही 4-वर्षीय बच्ची का अपहरण किए जाने और कथित तौर पर रेप के बाद हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्ची का शव गुरुवार को अर्धनग्न अवस्था में बरामद हुआ था और पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति से पूछताछ की है।