घर के बाहर महिला को दिनदहाड़े पिस्टल दिखाकर यूपी में युवक ने लूटी चेन

गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में घर के बाहर खड़ी एक महिला को दिनदहाड़े पिस्टल दिखाकर चेन व मोबाइल लूटते एक युवक का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में महिला के पास खड़े एक किशोर से भी युवक लूटपाट की कोशिश करता दिख रहा है। पुलिस के मुताबिक, केस दर्ज कर मामले के खुलासे के लिए टीम गठित की गई है।