घर खरीदने से पहले कानूनी विवाद या आर्थिक नुकसान से बचने के लिए दस्तावेज़ों की जांच ज़रूरी होती है। इनमें टाइटल डीड, रेवेन्यू रिकॉर्ड, म्युटेशन सर्टिफिकेट, कम्प्लीशन-ऑक्युपेशन सर्टिफिकेट, बिल्डिंग सेंक्शन लेटर, इलेक्ट्रिसिटी-वॉटर बिल, इन्कम्ब्रन्स सर्टिफिकेट, सीईआरएसएआई सर्च और एमसीए सर्च शामिल हैं। प्रॉपर्टी बेचने वाला शख्स उसका असली मालिक है या नहीं यह टाइटल डीड से पता लगता है।