घर छोड़कर गई 16 वर्षीय यूट्यूबर 'बिंदास काव्या' मां से मिलने के बाद उनके गले लगकर रोई
औरंगाबाद (महाराष्ट्र) में पिता की डांट के बाद घर छोड़कर गई 16 वर्षीय यूट्यूबर 'बिंदास काव्या' शनिवार को अपने माता-पिता से मिलने के बाद मां के गले लगकर रोई जिसका वीडियो सामने आया है। वह मध्य प्रदेश में कुशीनगर एक्सप्रेस के कोच में मिली थी। दिव्या के पिता ने बताया था कि वह लखनऊ में अपने गांव जा रही थी।