घर ढहाने का विरोध करने पर बिहार में 3 लोगों को ज़िंदा जलाने के मामले में 9 लोग गिरफ्तार

बिहार पुलिस ने शनिवार को बताया कि दरभंगा में अपने घर को ढहाए जाने का विरोध करने पर 3 लोगों को ज़िंदा जलाने के मामले में बीती रात मुख्य आरोपी समते दो लोग गिरफ्तार किए गए। पुलिस अधीक्षक ए.के. प्रसाद के अनुसार, अब तक नौ लोग गिरफ्तार किए गए हैं। 10 फरवरी की घटना की जांच जारी है।