inshorts

घर पर कोविड-19 टीकाकरण में कोई प्रतिकूल प्रभाव सामने नहीं आना उत्साहजनक: हाईकोर्ट

बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा है कि यह उत्साहजनक है कि बिस्तर पर पड़े जिन बीमार लोगों को मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) द्वारा घर पर कोविड-19 वैक्सीन दी गई थी, उनमें से एक में भी कोई प्रतिकूल प्रभाव सामने नहीं आया। 30 जुलाई से मुंबई में घर-घर टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था। बकौल अदालत, बीएमसी सही दिशा में आगे बढ़ रही है।