inshorts

घर पर बॉस का फोन नहीं उठाने वाला 'राइट टू डिस्कनेक्ट' कानून 25 देशों में है लागू

दुनिया के कम-से-कम 25 देशों में कर्मचारियों के लिए 'राइट टू डिस्कनेक्ट' नियम लागू है जो कर्मचारियों को काम के घंटों के बाद काम से संबंधित बातचीत को नज़रअंदाज़ करने का अधिकार देता है। 2017 में फ्रांस ने सबसे पहले इसे अपनाया जिसके बाद यूरोप, लैटिन अमेरिका, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका के कई देशों ने भी इसे लागू किया।