घर पर राशन नहीं, परिवार भूख से तड़प रहा: 20 मिनट के लिए 'अरबपति बना' बिहार का हलवाई
बक्सर (बिहार) में जिस हलवाई के खाते में अचानक ₹600 करोड़ आए थे उसने बताया है कि वह घर में राशन खत्म होने पर खाते से ₹200-₹300 निकालने गया था। उसने बताया, "मैंने सीएसपी सेंटर कर्मी से कहा...'₹200 तो दे दो...घर पर परिवार भूख से तड़प रहा है'...लेकिन अकाउंट 20-मिनट में फ्रीज़ कर दिया गया...हमारा 11 लोगों का परिवार है।"