घर बैठे कैसे चेक करें कि आपका PAN ऐक्टिव है या नहीं?

घर बैठे PAN ऐक्टिव है या नहीं, यह जांचने के लिए www.incometax.gov.in/iec/foportal/ के 'क्विक लिंक्स' सेक्शन में 'वेरिफाई पैन स्टेटस' पर क्लिक करें। पेज पर अपनी पूरी डीटेल डालें और 'कंटीन्यू' पर क्लिक करके फोन पर आया ओटीपी डालें। ऐसा करने से आपके सामने एक मेसेज आएगा जिसमें पैन के एक्टिव होने या ना होने की जानकारी होगी।