ऐलन टेस्ट से हाथ का ब्लड सर्कुलेशन चेक कर सकते हैं। डॉ. शैलेन्द्र शर्मा के मुताबिक, हाथ ऊपर कर टाइट मुट्ठी बनाएं, फिर दूसरे हाथ से ज़ोर से कलाई पकड़ें। अब मुट्ठी खोलने पर हथेली सफेद/पीली दिखेगी। अब कलाई से रखे हाथ का अंगूठा हटाएं, 5-7 सेकंड में हथेली दोबारा लाल/गुलाबी होने का मतलब है कि ब्लड सर्कुलेशन अच्छा है।