inshorts

घर बैठे होगा आधार कार्ड अपडेट, केंद्र सरकार लॉन्च करेगी ई-आधार मोबाइल ऐप

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) 'ई-आधार' नाम से एक नया मोबाइल ऐप विकसित कर रहा है जिसके ज़रिए लोग घर बैठे आधार कार्ड में अपना नाम, पता और जन्मतिथि जैसी ज़रूरी जानकारी अपडेट कर सकेंगे। यूज़र्स को आधार नंबर और ओटीपी वेरिफिकेशन का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। यह एआई और फेस आईडी जैसी स्मार्ट तकनीकों का इस्तेमाल करेगा।